03 September 2013

बबासीर (Piles) के इलाज़ के लिए ...







पाइल्स (मस्सा) का दर्द का बहुत ही पेनफुल होता है। अगर आपको भी पाइल्स की प्रॉब्लम है, तो आप इन घरेलू नुस्खों को अपनाकर इससे राहत पा सकते हैं-
अपनी डाइट में मूली का जूस शामिल करें। इससे आपको पाइल्स के दर्द में राहत मिलेगी। आप शुरुआत में एक चौथाई कप मूली का जूस लें। फिर धीरे- धीरे इसकी मात्रा बढ़ाते जाएं। एक दिन में दो बार जूस लें।

- पूरी रात तीन से चार अंजीर पानी में भिगो दें। फिर अंजीर और उसके पानी को दिन में कई बार पीएं। इससे पाइल्स का दर्द कम होगा।

- अनार के छिलकों को पानी में भिगो दें। फिर छिलकों को पानी से हटा दें। आपको जब भी प्यास लगे, इस पानी को पीएं।

- अगर पाइल्स का दर्द है और आपको आराम नहीं मिल रहा है, तो आप लस्सी में नमक, अदरक और पिपरकॉर्न मिलाकर पीएं। इससे आपको दर्द में जरूर राहत मिलेगी।

- आपको ब्लीडिंग हो रही है, तो आप आधा कप दूध में सरसों के दानों का पाउडर और चीनी मिलाकर मिलाएं। इसे खाली पेट सुबह पीएं।

- आम की गुठली के पाउडर में थोड़ा सा शहद मिला लें। फिर इसे दिन में दो बार लें। इससे आपको पाइल्स के पेन में आराम मिलेगा।

- एक चम्मच नीबू का रस, अदरक का रस और पुदीने के रस के साथ शहद मिलाकर पीएं। इससे आपको जरूर राहत मिलेगी।

- अगर पाइल्स का दर्द बहुत तेज हो रहा है, तो आप एक कप दूध में एक केले को अच्छे से मैश कर लें। फिर इसे दिन में दो से तीन बार पीएं।

- जामुन से पाइल्स में काफी हद तक आराम मिलता है। वैसे, यह फल गर्मियों के दिनों में ही मिलता है। ऐसे में आपको जामुन का भरपूर यूज करना चाहिए। आपको अगर पाइल्स की शिकायत है, तो आप एक मुट्ठी जामुन को नमक के साथ लें। आप इन्हें सुबह खाली पेट ही खाएं। इससे आपको पाइल्स में काफी रिलीफ मिलेगा।

- दो चम्मच शहद के साथ प्याज का जूस मिलाएं। इसे आप दिन में दो बार लें।